दिल्ली के पूर्वी नगर निगम अपनी सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।
यह निर्णय एक आरटीआई के संबंध में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के आदेश के बाद लिया गया है। हालांकि इस पर अभी स्थाई समिति ने मुहर नहीं लगाई है।
निगम से पूरी जानकारी नहीं मिलने पर पिछले दिनों एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सीआईसी को शिकायत की थी।
सीआईसी ने सुनवाई करते हुए निगम को निर्देश दिया कि वह अपने समस्त विभागों से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर डाले।
समिति की पिछले बैठक में अधिकारियों ने वेबसाइट पर समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया था।
कई सदस्यों की आपत्ति के बाद समिति अध्यक्ष संजय सुर्जन ने प्रस्ताव को रोक दिया और अगली बैठक में हरी झंडी देने का आश्वासन दिया।