फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस सांघी के निधन पर जिला बार के वकीलों ने शोक जताया

Tue, 08 Mar 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
justice sanghi
विज्ञापन
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस नरेश कुमार सांघी के निधन पर मंगलवार को मेवात के न्यायालय में अवकाश रहा। जस्टिस सांघी का मंगलवार को तिरूपति जाते वक्त रास्ते में ह्दयगति रूक जाने से निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे।
विज्ञापन


उनके निधन पर मेवात जिला बार एशोसिएशन के पूर्व प्रधान ताहिर रुपडिया, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपसिंह कौशिक, सचिव सोमदत्त शर्मा, रामनारायण कौशिक, राजेश छोंकर, अमित जाजूका, जेएस सैनी, खलील अहमद, मंजूसिंह, विपिन जैन, सोनू नागपाल, सुनील तंवर, मुबीन अहमद आदि ने कहा कि जस्टिस सांघी ने पढाई के समय अपने आप को किताबों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

वर्ष 1980 में उन्हें एक वकील के तौर पर लाईसेंस मिला और अपने पिता के सानिध्य में उन्होंने वकालत की प्रैक्टीस की। वर्ष 1996 में वे डिप्टी एडवोकेट जनरल बने। नूंह बार के वकीलों ने दिवंगत जस्टिस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें