फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आज से काम नहीं करेंगे दिल्ली की जिला अदालतों के वकील, स्थगित या वापस नहीं होगी हड़ताल... फैसला बरकरार

Mon, 08 Sep 2025 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
Patiala house court/demo/file - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली की जिला अदालतों के सभी बार संघों की समन्वय समितियां 8 सितंबर से शुरू होने वाली वकीलों की हड़ताल को स्थगित या वापस नहीं लेंगी, यह जानकारी एक पत्र में दी गई है। नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) के पत्र में कहा गया है कि पुलिस द्वारा थानों से अदालतों में वर्चुअल तरीके से साक्ष्य प्रस्तुत करने के मुद्दे पर शनिवार को समिति की एक बैठक हुई। 

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि हम अपनी मांग पर अड़े हैं और दोहराते हैं कि पुलिसकर्मियों को गवाही व साक्ष्य के लिए अदालतों में केवल प्रत्यक्ष रूप से ही उपस्थित होना होगा। एनडीबीए के सचिव तरुण राणा ने कहा कि शनिवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का एक पत्र मिला, जो दिल्ली के सभी जिला अदालत बार संघों के अध्यक्षों और सचिवों को संबोधित है, जिसमें उनसे चल रहे आंदोलन को वापस लेने का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें