फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील साहब! ऐसा केस बनाओ कि महीने में तीन बार आए पत्नी

Sat, 20 Jul 2019 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कचहरी में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति एक वकील के चेंबर पर पहुंचा। उसने वकील से गुहार लगाई कि उसे तलाक लेना है, लेकिन इस तलाक के मामले में वह ऐसा कुछ करे कि उसकी पत्नी महीने में तीन दिन बार कोर्ट की तारीखों पर आए, ताकि वह उसे परेशान होता देख सके। वहीं, वकील ने युवक की अटपटी बातें सुनकर उसका केस लड़ने से मना कर दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला एक युवक नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता है। उसका कहना है कि वह इन दिनों किराए पर कविनगर इलाके में रहता है। उसका कहना है कि एक साल पहले परिवार के दवाब में उसने गाजियाबाद की रहने वाली युवती से शादी कर दी थी। 

आरोप है कि शादी के दौरान उसे बताया गया कि उसकी पत्नी ग्रेजुशन पास है, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी पत्नी केवल आठवीं पास है, जिसके चलते उनमें आपसी मन मुटाव रहने लगा।
विज्ञापन


वहीं बाद में मन मुटाव इतना बढ़ गया कि  दोनों एक दूसरे से अलग रहने को तैयार हो गए। शुक्रवार को युवक एक वकील के चेंबर पर पहुंचा, जहां उसने वकील से गुहार लगाई कि वह उसे तलाक दिला दें। 

इस पर वकील उसका केस लड़ने को तैयार हो गए, लेकिन बाद में युवक ने कहा कि वह चाहता है कि वकील ऐसा केस लड़े कि उसकी पत्नी को महीने में तीन बार तारीख पर आकर परेशान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें