फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में वकील ने पिता को गोली मारकर खुदकुशी की, लाइसेंसी रिवॉल्वर से दिया वारदात को दिया अंजाम 

Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
लक्ष्मण विहार स्थित पीजी में हत्या और खुदकुशी की घटना के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार स्थित पीजी में शनिवार को वकील ने अपने पिता दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। देर शाम तक वारदात की मुख्य वजह की जानकारी नहीं मिल पाई। सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक डागर ने बताया कि सेवानिवृत्त एएसआई के दूसरे बेटे मंजीत के बयान पर वकील के खिलाफ हत्या और उसके ससुरालियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


धनवापुर गांव निवासी राजवीर दहिया (62) ने लक्ष्मण विहार के मकान नंबर-1000 में एक पीजी बना रखा था। इसकी देखभाल वह और उनका वकील बेटा रविंद्र करते थे। दूसरे बेटे मंजीत का ट्रैक्टर-ट्रॉली का काम है। राजवीर ने पीजी के प्रथम तल पर अपना कमरा बना रखा था। शनिवार सुबह वे पीजी में थे। दोपहर बाद उनका बेटा रविंद्र भी आ गया। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। रविंद्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर बेड पर बैठे पिता की कनपटी पर दो गोलियां मार दीं। इसके बाद अपने सिर में भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 

वारदात की सूचना पर डीसीपी सुमेर सिंह समेत आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस को 10 गोलियां, 100 के कुछ नोट और दस्तावेज जमीन पर पड़े मिले। फॉरेंसिक विशेषज्ञों व पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बाप-बेटे के बीच हाथापाई हुई। इसमें रुपये व सामान नीचे गिर गए। इसी दौरान वकील ने पिता की हत्या कर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


खाली था पीजी, नौकरानी सफाई करके गई थी
कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल पीजी खाली था। प्रथम तल पर बने कमरे में राजवीर रोज आते और देखभाल कर रात को गांव चले जाते। घटना से करीब दो घंटे पहले ही पीजी में सफाई करने वाली नौकरानी काम करके गई थी। पुलिस ने पीजी की सीसीटीवी फुटेज व अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें