फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के दौरान आपस में ही भिड़े वकील दंपति

Thu, 01 Oct 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में एक पारिवारिक विवाद के मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे वकील दंपति ही आपस में भिड़ गए। बताया गया है कि इस दौरान उनमें जमकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


महिला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद निवासी एक महिला पेशे से वकील है। उनके पति भी वकील हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस कारण वे अलग-अलग रह रहे हैं। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में दोनों में चल रहे पारिवारिक विवाद की सुनवाई थी।

इसलिए दोनों कोर्ट पहुंचे थे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पति अपने एक साथी के साथ मिलकर कोर्ट परिसर में ही उसके साथ गाली-गलौच और अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने महेंद्र सिंह चंदेला व दलबीर सिंह का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें