कार्टिसान सभी वाहन संबंधित सेवा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक सुविधाजनक मोबाइल एप्लिकेशन है जो कार चालकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। आप कार धोने, कार के नियमित रखरखाव और मरम्मत सहित कई सेवा श्रेणियों का उपयोग कर सकते हैं। कार्टिसान मूल्य निर्धारण और सेवा की गुणवत्ता के मामले में पारदर्शिता लाना चाहता है जो कार सर्विसिंग की प्रमुख चुनौतियों में से एक है।कार्टिसान बंगलौर में मध्य जून में वेंकट श्रीराम, शरत मूर्ति, पीट बुली और रजत पटनी द्वारा शुरू किया गया था। कार्टिसान मोबाइल एप्लिकेशन से 150 से अधिक कार गैरेज जुड़े हैं। कार्टिसान ने अगस्त में गुड़गांव और मुंबई में अपनी सेवाएं शुरू कर दी है। कार्टिसान अधिक से अधिक गुणवत्ता कार सर्विस सेवा प्रदाताओं का दाखिला करने की योजना बना रहा है।टीम कार्टिसान डिजाइनर, तकनीकी विशेषज्ञ, इंजीनियरों और आयोजकों का बेजोड़ समूह है जो कार संबंधित हर पहलू से वाक़िफ़ हैं। कार स्वामित्व के अनुभव को बेहतर करना उनका मिशन है। प्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिंह की युवीकैन टेक्नोलोजी, टैक्सी-फौर-श्योर के सह-संस्थापक अप्रमेय , जी-एफ-सी और दुनिया भर से अन्य निवेशकों से धन का एक दौर उठाकर कार्टिसान अब तीव्र गती से अपने अभियान में आगे बढ़ रहा है।