विदेश में बेनामी संपत्तियों में निवेश से संबंधित पनामा पेपर खुलासे के बाद पहली गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने दिल्ली के वकील गौतम खेतान को गिरफ्तार किया है।
खेतान पर 23 सितंबर 2014 में कथित तौर पर आगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में रिश्वत के लेनदेन का आरोप है। उनका नाम पनामा पेपर खुलासे में भी सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक खेतान ने एयरोमैट्रिक्स बोर्ड से मेहरसन्स ज्वैलर्स के मालिक अश्विनी कुमार मेहरा के बेटे नवीन के पक्ष में एक संदर्भ पत्र जारी किया था।
नवीन मेहरा दो अपतटीय पनामा कानूनी फर्म मोसाक फोनसेका द्वारा पंजीकृत संस्थाओं में निदेशक थे। बता दें कि हाल ही में आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए तीनों व्यापारियों के घरों के दरवाजे खटखटाए थे।