हाई अलर्ट पर एनआईए कार्यालय
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक अधिकारी ने बताया कि गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा से अनमोल को जान से मारने की धमकी के इनपुट मिले हैं। इस समय वह एनआईए की कस्टडी में है। उसे एनआईए कार्यालय ये बाहर नहीं निकाला जा रहा है। एनआईए कार्यालय की सुरक्षा हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही एनआईए के कार्यालय वाली रोड को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अनमोल को लेकर शनिवार को सुनवाई हुई तो अनमोल को कोर्ट नहीं लाया गया, बल्कि न्यायधीश एनआईए के कार्यालय पहुंचे थे।
साबरमती जेल में भेज दिया जाएगा अनमोल को
लॉरेंस बिश्रोई के फाइनेंसर की इस महीने की शुरूआत में दुबई की हत्या कर दी गई है। इसके बाद अनमोल की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां काफी एहतियात बरत रही हैं। फाइनेंसर जोरा सिद्दू की हत्या की जिम्मेदार गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा ने ली थी। इस समय एकछत्र दुनिया पर राज करने वाले गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा व काला जठेड़ी समेत कई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई से अलग हो गए हैं। दुबई में फाइनेंसर की हत्या को इन दोनों गुट के बीच गैंगवार के रूप में देखा जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि अनमोल को भी सुनवाई के बाद गुजरात की साबरमती जेल में भेज दिया जाए।
फाइनेंसर की हत्या से दरार खुलकर सामने आई
भारतीय गैंगस्टरों के बीच गैंगवार की घटना अब अमेरिका से होते हुए दुबई तक पहुंच गई है। दुबई में पहली बार भारतीय गैंगस्टरों के बीच गैंगवार की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस गैंगवार में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के फाइनेंसर की हत्या की गई है। इस गैंगवार को लेकर सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लॉरेंस गिरोह के बदमाश जोरा सिद्दू उर्फ सिप्पा की हत्या की बात कही जा रही है।
पोस्ट में ये लिखा था
इस पोस्ट में रोहित गोदारा ने कहा है कि जोरा सिद्दू ने हमारे भाई को मरवाने के लिए अपने लोगों को जर्मनी भेजा था। इस पोस्ट में आगे लिखा है कि मैं रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण डेलाणा, विक्की पहलवान कोटकपुरा ये जो दुबई में लॉरेंस के जोरा सिद्धू (सिप्पा) की गला काट के हत्या हुई है, ये हमने करवाई है। इसने लॉरेंस का हैंडलर बनकर हमारे भाई को मरवाने के लिए अपने बंदे जर्मनी भेजे थे। ये दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में लॉरेंस के नाम की धमकियां देता था। ये जो मर्जी करले हमारे तक पहुंचने में इनको सात जन्म लेना पड़ेगा। इस देश के गद्दार के चक्कर में आकर किसी ने भी मेरे और मेरे भाइयों की तरफ आंख उठाना तो दूर की बात देखा भी तो इससे भी बुरा हाल करेंगे।
दरार की बातें पहले भी सामने आई हैं
लॉरेंस गिरोह और रोहित गोदारा गिरोह के बीच गैंगवार की ये कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले ही अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हरी बॉक्सर पर गोलियां बरसाई गई थीं। रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली थी। मालूम हो कि हरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास मेंबर था।