फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़: दिल्ली में 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त, कीमत 50 लाख... दो गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 11:31 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 3.5 लाख से ज्यादा नकली सिगरेट बरामद की है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने नकली सिगरेट के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 3.5 लाख से अधिक नकली सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह बरामदगी उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके से हुई है, जहाँ पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा था।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि हमें एक आदमी के बारे में जानकारी मिली जो नकली सिगरेट का धंधा करता है। हमने लाहौरी गेट इलाके के पास छापा मारा और गोल्ड फ्लेक और मार्लबोरो जैसे ब्रांड मिले। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। करीब 3.5 लाख सिगरेट हैं।
 
जिनकी कीमत 50 लाख रुपये है।इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे पास के फतेहपुरी इलाके के हैं। वे बहुत लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। हम बनाने वालों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली सिगरेट का कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम ने लाहौरी गेट के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस को गोल्डफ्लेक और मार्लबोरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की नकली सिगरेट का एक विशाल भंडार मिला। कुल मिलाकर लगभग 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त की गईं, जिनका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें