डॉक्टरों ने बताया कि जेटली की हालत स्थिर है और उपचार से लगातार सुधार हो रहा है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई भाजपा नेताओं ने जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया था।
यह भी पढ़ें:
बीजेपी के पूर्व विधायक पर बहू से दुष्कर्म का आरोप, बंदूक के बल पर की हैवानियत
पूर्व वित्तमंत्री पिछले दो साल से बीमार चल रहे हैं। जेटली सॉफ्ट टिशू कैंसर से पीड़ित हैं। किडनी संबंधी बीमारी के बाद बीते वर्ष मई में उनकी किडनी प्रत्यारोपित की गई थी। लेकिन किडनी की बीमारी के साथ-साथ जेटली कैंसर से भी जूझ रहे हैं। बताया जा रहा कि उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे।