फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अमर उजाला इयर बुक-2023 का नवीनतम संस्करण लॉन्च, नई इयर बुक सामान्य ज्ञान का है कंप्लीट पैकेज

Sun, 08 Jan 2023 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला नई इयर बुक सामान्य ज्ञान का कंप्लीट पैकेज है। यह पांच खंडों में विभाजित है। पहले खंड में वर्षभर के चर्चित मुद्दों का विश्लेषण दिया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला इयर बुक-2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया वर्ष विद्यार्थियों और जिज्ञासु युवाओं के लिए नई सौगात लेकर आया है। अमर उजाला इयर बुक-2023 का बहुप्रतीक्षित नवीनतम संस्करण लॉन्च कर दिया गया है। नई इयर बुक सामान्य ज्ञान का कंप्लीट पैकेज है। 

विज्ञापन


यह पांच खंडों में विभाजित है। पहले खंड में वर्षभर के चर्चित मुद्दों का विश्लेषण दिया गया है। दूसरे खंड में विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा, सांसद वरुण गांधी, अजय साहनी, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार विख्यात विद्वानों के आलेख शामिल किए गए हैं। तीसरे खंड में वर्षभर के करंट अफेयर्स का रोचक अंदाज में संकलन किया गया है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसके अलावा कई प्रश्न ऐेसे होते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। इयर बुक के चौथे खंड में सामान्य ज्ञान के ऐसे 2,500 सवालों का दुर्लभ संकलन दिया गया है। पांचवें और अंतिम खंड में विश्व के विभिन्न देशों और भारत के राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के बारे में दिलचस्प व परीक्षोपयोगी जानकारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


अमेजन पर उपलब्ध
अमर उजाला उड़ान की आधिकारिक वेबसाइट www.udaan.amarujala.com  के साथ ही अमेजन पर भी यह इयर बुक उपलब्ध है।
इस संबंध में किसी अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 पर या व्हाट्सएप नंबर 9811413743 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें