पंचायत चुनाव के लिए जो लोग मतदाता नहीं बने हैं उनके पास अभी भी आखिरी मौका बचा है। ऐसे लोग सिर्फ 5 रुपये देकर मतदाता बन सकते हैं। मतदाता बनने के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में 19 नवंबर तक मतदाता बनने के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी होने के चार दिन बाद तक मतदाता बनने के लि आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने 15 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी है।
जिसके अनुसार फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता 19 दिसंबर तक आवेजन जमा करा सकते हैं। आवेदक खंड विकास पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध मतदाता आवेदन को भरकर जमा करा सकते हैं।
आवेदन की दोहरी प्रति जमा करानी होगी। दोनो प्रतियों में आवेदक को पासपोर्ट साइज का फोटो लगाना होगा। दो अनिवार्य प्रमाण पत्र लगाने होंगे। इसमें एक आयु और दूसरा रिहायशी प्रमाण पत्र होगा।