लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तौर पर ई-रिक्शा, ऑटो के अलावा फीडर बसें चल रही हैं। मेट्रो की फीडर बसें भी अब परिवहन विभाग चलाएगा। बस यात्रियों को भी बस स्टॉप से आगे जाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो का विकल्प है। वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई), इंडिया के प्रोग्राम हेड (परिवहन) सुदीप्त मैती का कहना है कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए भी पेमेंट का तरीका आसान करने से यात्रियों को फायदा होगा। इससे सभी परिवहन सुविधाओं के लिए एक ही तकनीक पर आधारित नए विकल्प की तलाश जारी है।
पायलट परियोजना के तौर पर इसका अध्ययन किया जा रहा है। मेट्रो और बसों में इस्तेमाल की जा रही तकनीक को कैसे छोटे परिवहन साधनों के लिए भी उपयुक्त बनाया जाए, इसपर मंथन किया जा रहा है। इसके लिए भुगतान के लिए एक जैसी तकनीक को भी लागू करना होगा ताकि एक ही कार्ड या एप का सभी परिवहन साधनों के के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
बढ़ेंगी सुविधाएं
-लास्ट माइल कनेक्टिविटी से मेट्रो और बसों की राइडरशिप बढ़ेगी
-यात्रियों को कम वक्त और खर्च में सफर आसान होगा
-समय की पाबंदी जरूरी है, क्योंकि यात्रा के समाप्त होने तक अगर किसी भी जगह देरी होती है तो इसका असर यात्रियों पर पड़ता है।
-कम चौड़ाई वाली सड़क पर भी आसानी से छोटे वाहन चल सकते हैं। इसके लिए ई वाहनों के इस्तेमाल से प्रदूषण भी कम होगा।
-अगर किसी मार्केट या सार्वजनिक स्थल पर वाहन प्रतिबंधित हैं तो वहां साइकिल या पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ को बेहतर बनाना चाहिए
-ई-साइकिल और पैदल चलने वाले को खास तवज्जो देने की जरूरत है।