क्टर-49 स्थित घर से संदिग्ध हालात में लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंक कांतिलाल की बाइक उसके मौसेरे भाई इंदिरापुरम निवासी दिनेश के यहां मिल गई। पुलिस दिनेश से पूछताछ कर रही है।
21 अक्टूबर से प्रियंक के लापता होने के मामले में पत्नी श्वेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छानबीन के दौरान प्रियंक के मोबाइल की लास्ट लोकेशन गुजरात में मिली।
एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि प्रियंक की तलाश के लिए एक टीम गुजरात भेजी जा रही है। वहीं प्रियंक की बाइक उसके मौसेरे भाई के यहां मिली। मामले की जांच की जा रही है। वहीं श्वेता का कहना है कि उनके पति जहां कहीं भी हों, वह वापस आ जाएं। पुलिस ने प्रियंक के अपहरण की बात से इनकार किया है।