फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन और शंखवादन के साथ मां दुर्गा का आह्वान, महानवमी पर उमड़े श्रद्धालु 

Tue, 11 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में सजे दुर्गा पंडालों में महानवमी पर पूजा शंखवादन के साथ शुरू हुई। भक्तों ने हाथ जोड़कर मां दुर्गा का आहन किया। महास्नान करने के बाद पुष्पांजलि कर भोग चढ़ाया गया। सुबह से महानवमी की पूजा में सम्मिलित होने के लिए दुर्गा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


दुर्गोत्सव के अंतिम दिन हवन में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने आहूतियां दी। बंगाली पूजा पद्धति से होने वाली महानवमी की पूजा में शहर में उत्साह दिखा। अमर उजाला दुर्गा पूजा अवार्ड के तहत सर्वश्रेष्ठ पंडाल, सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा व सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन रविवार शाम निर्णायक मंडल ने किया।

शहर के बाटा हार्डवेयर चौक स्थित दुर्गाबाड़ी महाकाली मंदिर में सबसे बड़ी पूजा के तहत हवन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में हवन में आहूतियां देकर मां दुगऱ्ा का आह्वान किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर 29 स्थित हरियाणा काली मंदिर, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा, फरीदाबाद कल्चरल एसोसिएशन द्वारा सेक्टर सात, फरीदाबाद सांस्कृतिक चक्र द्वारा सेक्टर दस, फरीदाबाद कालीबाड़ी द्वारा सेक्टर 16 में दुर्गोत्सव के तहत महानवमी की पूजा विधि विधान के साथ की गई।

सेक्टर 29 स्थित हरियाणा काली मंदिर के पुजारी पंडित तरूण ने बताया कि महानवमी की पूजा का विशेष महत्व है। रामनवमी के दिन सिद्धि की प्राप्ति होती है। माता अस्त्रों के साथ कमल पर विराजमान होती है। हवन के बाद हुई मां भक्तों ने नृत्य करते हुए मां दुर्गा की आरती की।

बांग्ला बैंड से युवाओं में उत्साह
बाटा हार्डवेयर चौक स्थित दुर्गाबाडी में कोलकात्ता से आए बांग्ला बैंड ने जब गीत प्रस्तुत किए तो युवाओं ने तालियों की गडगडाहट के साथ अभिवादन किया। युवा वर्ग ने खड़े होकर आर्टिस्ट का साथ दिया।

बांग्ला बैंड के गीतों पर युवाओं के कदम थिरकते नजर आए। वहीं सेक्टर 29 मंदिर में देवी मां दुर्गा की भक्ति में हर लीन नजर आया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच फिल्मी गीतों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें