लश्कर आतंकी नावेद याकूब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज लोधी रोड स्थित सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) में होगा। विशेष एनआईए कोर्ट ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी।
फिलहाल वह 25 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में है। पटियाला हाउस अदालत के जिला न्यायाधीश अमरनाथ ने अनुमति प्रदान करते हुए कहा कि केस के हालात व तथ्यों के मद्देनजर आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराना जरूरी है।
सीएफएसएल में सुबह करीब 11 बजे नावेद का टेस्ट होगा। ऊधमपुर से गिरफ्तार आतंकी को सोमवार को विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था। उसे सरकार की ओर से मुहैया करवाया गया वकील भी मौजूद था।