फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी मालिक ने छात्रा को चूमकर कहा, 'रुक जाओ बेशक किराया मत देना'

Wed, 17 Apr 2019 11:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पीजी खाली करने के लिए कहने पर 24 वर्षीय छात्रा के साथ मालिक ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि 71 वर्षीय बुजुर्ग पीजी मालिक ने उसका हाथ पकड़कर चूम लिया। 
विज्ञापन


उसे बिना किराया दिए पीजी में रहने का ऑफर दिया।  पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से चरखी-दादरी की रहने वाली पीड़िता मुखर्जी नगर इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह मौजूदा पीजी में नवंबर 2018 से रह रही है। गर्मी शुरू होने के साथ ही पीड़िता को यहां परेशान होने लगी।
विज्ञापन

 उसने अपनी बहन से बातचीत करने के बाद पीजी खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट होने का मन बनाया।  मालिक को इसकी सूचना भी दे दी। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे वह दूध लेकर रूम में जा रही थी।

इसी दौरान पीजी मालिक ने उससे अभद्र व्यवहार किया। बाद में आरोपी कहने लगा कि वह उसे अच्छी लगती है। अगर वह चाहे तो बिना किराए दिए वहां रह सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें