फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: किराया मांगने पर मकान मालिक और परिवार को पीटा, झूठे केस में फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो महीने का बकाया किराया मांगने पहुंचे थे बुजुर्ग दंपती और बेटा, किरायेदार ने भाई और साथियों के साथ मिलकर की मारपीट, पिता-पुत्र घायल, इलाज जारी
विज्ञापन

-न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारी, पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कर रही पड़ताल, मामले की छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दो महीने का बकाया किराया मांगना एक बुजुर्ग मकान मालिक और उनके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि किरायेदार ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक, उनकी पत्नी और बेटे की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत करने पर छेड़खानी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जय प्रकाश नगर निवासी 63 वर्षीय सुदामा लाल ऑटो चलाते हैं। उन्होंने करीब छह महीने पहले न्यू उस्मानपुर के गौतम विहार, चौथा पुश्ता स्थित अपना मकान अजय यादव नाम के व्यक्ति को किराये पर दिया था। आरोप है कि अजय पिछले दो महीने से किराया नहीं दे रहा था। मकान मालिक कई बार किराया मांग चुके थे, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। 13 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे सुदामा लाल अपनी पत्नी रामानंदी और बेटे विनय कुमार के साथ किराया मांगने पहुंचे। इस बात पर अजय नाराज हो गया और गाली-गलौच करते हुए किराया देने से मना कर दिया। इसके बाद उसने अपने भाई सुरेंद्र, अखिलेश और एक अन्य युवक को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर सुदामा लाल, उनकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें