फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 करोड़ रुपये का जमीन घोटाला: एक आरोपी ने उगले राज, चेयरमैन को पत्र भेजकर खुद को बताया निर्दोष

Mon, 30 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में 126 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले की जांच रिपोर्ट में एक आरोपी अधिकारी ने यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार को पत्र भेजा है, जिसमें अधिकारी ने खुद को निर्दोष बताते हुए घोटाले से जुड़े कई और राज भी उगले हैं।  

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हाल ही में अधिकारी की तरफ से पांच पन्नों का पत्र मिला है, जिसमें बताया गया है कि पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता व अन्य लोगों ने किस तरह से घोटाले किए हैं। हालांकिख् उस अधिकारी ने खुद को निर्दोष भी बताया है। इसे भी घोटाले के साक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है। इस मामले की सीबीआई जांच के लिए प्रदेश सरकार पहले ही संस्तुति दे चुकी है। किसी भी दिन सीबीआई इसकी औपचारिक जांच शुरू कर सकती है।

वहीं, मथुरा की तरह ही हाथरस में जमीन खरीदने में भी यीडा को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने की बात कही जा रही है। इसकी भी जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसी हफ्ते में रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। इसे मथुरा से बड़ा जमीन घोटाला बताया जा रहा है। इसमें भी मथुरा घोटाले से जुड़े आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें