फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी में रखे एटीएम कार्ड से निकल रहे थे रुपये

Thu, 27 Mar 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और अलमारी में रखे एटीएम कार्ड से रुपये निकाले जा रहे थे। यह सुनकर आपको आश्चर्य हो सकता है लेकिन यह सच है।
विज्ञापन


शास्त्री नगर का एक युवक के साथ ऐसा ही हुआ है। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज देखकर वह दंग हो गया। घर आने पर उसने पाया कि दरवाजे पर ताला लगा है, लेकिन कमरे में रखे अलमारी से एटीएम कार्ड गायब है। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का फोटो देखकर मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक अमित गुप्ता (37) सपरिवार शास्त्री नगर इलाके में दूसरी मंजिल पर रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। गत 19 मार्च को अमित सपरिवार शिरडी गया था। शिरडी में रहने के दौरान 22 मार्च को उसके मोबाइल फोन पर एटीएम कार्ड के जरिए रुपये निकाले जाने का तीन मैसेज मिले।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड उसके अलमारी में रखा था, ऐसे में रुपये निकाले जाने से उसे आश्चर्य हुआ। घर में चोरी होने की आशंका में उसने मकान मालिक को फोन किया।

मकान मालिक की बेटी ने उसके घर जाकर देखा और बताया कि उसके घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। दिल्ली वापस आने के बाद अमित दरवाजा खोलकर घर में घुसा। अलमारी खुली था उसमें से एटीएम कार्ड गायब था। एटीएम का पिन कोड भी कार्ड पर लिखा हुआ था। चोरी की शिकायत पुलिस ने जांच की और छानबीन के दौरान कार्ड पड़ोसी के छत पर मिला।

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने रुपये निकाले जाने वाले एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें मकान मालिक के बेटे आशीष शर्मा (22) को रुपये निकालते हुए देखा गया। पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


आशीष ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि वह रोशनदान से घर के अंदर प्रवेश कर एटीएम कार्ड की चोरी की थी। पुलिस ने चोरी के आरोप में आशीष को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें