फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग मकान मालिक ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के राजीव नगर में एक महिला से मकान मालिक और दो अन्य लोगों पर किराये के बहाने छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला ने तीनों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला के बयान के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मूलरूप से यूपी बस्ती जिला की रहने वाली 25 वर्षीय महिला राजीव नगर में अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक उसका पति शराबी किस्म का है। जिसके चलते उस पर मकान का ज्यादा किराया हो गया था। जिसके बाद उसने मकान छोड़ दिया और दूसरी जगह मकान किराये पर ले रहने लगी थी।

पांच दिन पहले की घटना

महिला के अनुसार पांच दिन पहले किराये के बहान से उसका पुराना मकान मालिक सुरेंद्र सिंह, उसका ससुर बलबीर और किरायेदार जगदीश उसके घर पहुंचे।

महिला ने आरोप लगाया कि मकान मालिक और उसके ससुर ने मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर किरायेदार जगदीश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

शुक्रवार को महिला ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैब का इंतजार कर रही बार डांसर अगवा

साइबरसिटी की सुरक्षित कही जाने वाली एमजी रोड पर एक बार डांसर को अगवा करने का मामला सामने आया है। मामला गुरूवार रात का है। जब महिला बार से निकली थी। नशे में धुत तीन युवकों ने बार डांसर को गाड़ी में अगवा कर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे गाड़ी से फेंक दिया।

दो दिन बाद महिला ने पुलिस के पास पहुंची। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने युवती के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुनावों के दौरान सामने आई वारदात ने पुलिस के सुरक्षा इंतजामात पर भी सवाल खड़े कर दिए है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय युवती एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में एक बार में डांसर है। गुरूवार की रात वह बार से निकल दिल्ली जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार में तीन युवकों ने युवती को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन

चलती गाड़ी से नीचे फेंककर भागे युवक

बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे में पूरी तरह धुत थे। युवती के शोर मचाने पर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने एमजी रोड पर ही युवती को गाड़ी में घुमाते रहे। युवती के लगातार शोर मचाने पर युवकों ने चलती गाड़ी से उसे फेंककर फरार हो गया।

गाड़ी की स्पीड कम होने की वजह से युवती को कम चोट लगी। इसके बाद किसी तरह युवती दिल्ली जहांगीरपुरी स्थित अपने घर चली गई। जहां से उसकी दोस्त ने उसे सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करा दिया।

दो दिन बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया तीन युवकों के होने की बात कही। हालांकि उसे गाड़ी के नंबर याद नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि गाड़ी सफेद रंग की थी।

पुलिस ने युवती के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वारदात की रात उस दौरान यहां से गुजरी सफेद रंग की गाड़ियों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें