फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land For Job Case: लालू परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कल आरोपियों पर आरोप तय करने पर फैसला

Thu, 08 Jan 2026 08:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को जमीन के बदले नौकरी मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव सहित अन्य आरोपियों पर आरोप तय करने संबंधी आदेश सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 19 दिसंबर को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
लालू परिवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के बदले नौकरी से जुड़े कथित घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को आरोप तय कर सकता है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 19 दिसंबर को हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि आरोप तय करने से जुड़े आदेश 9 जनवरी को सुबह 10:30 बजे सुनाए जाएंगे।

विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत में एक सत्यापन रिपोर्ट दाखिल कर बताया था कि चार्जशीट में नामित 103 आरोपियों में से पांच की मौत हो चुकी है। सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

जांच एजेंसी का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू यादव रेल मंत्री थे। उस दौरान भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र (जबलपुर) में ग्रुप-डी पदों पर नियुक्तियां नियमों को दरकिनार कर की गईं। सीबीआई के अनुसार, ये नौकरियां उन लोगों को दी गईं जिन्होंने लालू यादव के परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर जमीन उपहार में दी या ट्रांसफर की।

एजेंसी का दावा है कि इन सौदों में बेनामी संपत्तियां भी शामिल थीं, जो आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें