गुड़गांव के शिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद की कार को लूट लिया गया। जिस वक्त कार लूटी गई दामाद विनीत कार में मौजूद नहीं थे।
लालू के दामाद विनीत की कार उनके ड्राइवर हरिप्रकाश के पास थी, और वो कार के बाहर सड़क पर खड़ा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने ड्राइवर को गनप्वाइंट पर लेकर उससे कार लूट ली।
लूटपाट के इस मामले के बाद डीएलएफ फेस टू में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक वारदात शाम चार बजे की है। लालू यादव के दामाद विनीत दिल्ली में ही रहते हैं।