फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में ईडब्ल्यूएस के 18.73 लाख मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक साल में ओपीडी मरीजों की संख्या 146 फीसदी और भर्ती मरीजों की संख्या 125 फीसदी बढ़ी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मरीजों को निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली सरकार के अनुसार वर्ष 2025-26 के दौरान (अप्रैल 2025 से लेकर अक्तूबर 2026 तक) 18 लाख 73 हजार 238 मरीजों को निशुल्क उपचार दिया गया। इनमें 17 लाख 78 हजार 938 ओपीडी और 94 हजार 300 भर्ती (आईपीडी) मरीज शामिल हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी पात्र मरीज को इलाज से वंचित न रहना पड़े। वर्ष 2024-25 में 7 लाख 23 हजार 522 ओपीडी और 41 हजार 900 आईपीडी मरीजों को मुफ्त इलाज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऑनलाइन ढूंढ़ सकेंगे ईडब्ल्यूएस बेड

मरीजों की सुविधा के लिए सरकार ने ऑनलाइन डैशबोर्ड शुरू किया है। इस पर 58 चिह्नित निजी अस्पतालों में ईडब्ल्यूएस बेड की कुल संख्या, खाली बिस्तरों, अस्पतालों के पते और संपर्क अधिकारियों की जानकारी उपलब्ध है। अस्पतालों को सुबह नौ, दोपहर दो और शाम छह बजे बेड की स्थिति अपडेट करनी होती है। मरीज और उनके परिजन https://cfwcst.delhi.gov.in/HealthDashboard/EWS पर जाकर अस्पतालों में खाली ईडब्ल्यूएस बेड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।संपर्क अधिकारियों की संख्या भी 22 से बढ़ाकर 39 कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि योजना के प्रभावीर क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा आठ अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया है। जबकि निगरानी कमेटी ने छह अस्पतालों का निरीक्षण किया। नियमों का पालन नहीं करने के चलते चार अस्पतालों के नर्सिंग होम पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें