गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन के एक स्कूल की टीचर ने सहेली के पति से परेशान होकर दवा का ओवरडोज लेकर सुसाइड की कोशिश की। बुधवार सुबह दस बजे स्कूल में हुई इस घटना से प्रबंधन के होश उड़ गए।
आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। टीचर का आरोप है कि उसकी सहेली का पति रोज रास्ते में रोककर उसे तंग करता है।
साथ ही शिकायत करने पर उसे और पति को जान से मारने की धमकी देता है। स्कूल स्टॉफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन निवासी महिला ने बताया कि वह शालीमार गार्डन के एक स्कूल में टीचर है। उसकी सहेली का पति पिछले करीब एक साल से उसे रास्ते में छेड़ता है।