फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरु

Fri, 16 Oct 2015 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिस थाने में एक महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस में ही तैनात अपने पति पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेवात में तैनात हरियाणा पुलिस की सिपाही आयशा ने, जो प्रोटेक्शन गार्ड के तौर पर नूंह में तैनात हैं, की ओर से अपने पति के खिलाफ ड्यूटी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाएं हैं।

इस मामले के आरोपी आशिक अली पुत्र इसराइल निवासी बदरपुर, थाना नगीना के विरुद्ध नूंह थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि दोनों के बीच प्रेम विवाह हुआ था मगर उनके बीच काफी समय से मतभेद चल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह वारदात 11 अक्तूबर की रात की बताई गई है। उक्त महिला पुलिसकर्मी ने मारपीट के बाद प्रोटेक्शन हाउस के निकट डीएसपी निवास पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


बाद में आरोपी जवान के विरुद्ध महिला थाने और नूंह की अदालत तक यह मामला पहुंचा और अब नूंह पुलिस ने आशिक अली के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस थाने में इसके अलावा महिला उत्पीड़न के दो और मामले दर्ज किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें