बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें ममता के ससुराल से सूचना मिली कि ममता ने एक माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद आत्महत्या कर ली है।
इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर ने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। मृतक ममता के पिता ने बताया है कि वह तीसरी बेटी के जन्म से काफी अधिक तनाव में आ गई थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।