फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते हुए छत से गिरी युवती, मौत

Thu, 26 Jun 2014 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवती मोबाइल पर बात करते समय सहेली के घर की छत से गिर गई।
विज्ञापन


अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छत पर लगी रेलिंग बहुत कमजोर थी और वह हिल रही थी।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से हुई मौत) का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वैशाली में रहने वाली युवती प्रतिमा नायर (25) साकेत स्थित एमिटी में क्लर्क थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह ए-4 खिड़की गांव में रहने वाली सहेली के पास आई।
विज्ञापन


सहेली के नहीं मिलने पर वह घर की छत पर चली गई। इस दौरान मोबाइल पर फ्रेंड से बात करने के दौरान प्रतिमा छत से सिर के बल जा गिरी।

बताया गया कि युवती बात करते समय या तो छत की रेलिंग पर बैठ गई थी या फिर रेलिंग से टच होने से उसका बैलेंस बिगड़ गया और दूसरी मंजिल से जा गिरी।

पड़ोस में रहने वाले लोग करीब 7:45 बजे प्रतिमा को मदनमोहन मालवीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें