ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज के पेट में तौलिए जैसी लंबी पट्टी छूटने के मामले में सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल की डॉक्टर दोषी पाई गई हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद डॉक्टर की गलती पाई है। कमेटी ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट केपी सिंह ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। इसमें डॉक्टर दोषी पाई गई हैं। डीएम की ओर से कार्रवाई संबंधी जो भी आदेश आएंगे, उसके आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।