फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मजदूरों को गुरुग्राम में नहीं करने दिया प्रवेश तो पुलिस पर बरसाए पत्थर

Wed, 20 May 2020 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
gurugram stone pelting - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने भले ही प्रदेश में फैक्टरियां खोल काम शुरू करने का आदेश दे दिया हो लेकिन उनमें काम करने वाले मजदूरों को वहां तक पहुंचने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। ज्यादा परेशानी तो उन मजदूरों को झेलनी पड़ रही है जो दिल्ली में रहते हैं और गुरुग्राम व फरीदाबाद की फैक्टरियों में काम करते हैं।

विज्ञापन


मजदूरों का आरोप है कि इनके पास बॉर्डर का पास होने के बावजूद पुलिस इन्हें सीमा पार नहीं करने देती है। इसी से नाराज मजदूरों ने आज गुरुग्राम के पालम विहार में पुलिस पर पथराव कर दिया।
इस संबंध में एफआईआर भी हुई है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा रोके जाने पर सलाहपुर खेड़ा गांव जो कि दिल्ली का ग्रामीण इलाका है, वहीं लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव में पुलिस के जवानों को चोटे भी लग गई है। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद से दिल्ली से सटी सीमाओं को डीएम के आदेश पर सील किया गया था। पथराव के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें