फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौत

Sun, 06 Apr 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ की आदर्श नगर चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 26 वर्षीय प्यारेलाल चौहान बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी स्थित खेड़ा देवता मंदिर के पास अपने गांव के कुछ साथियों के साथ रहता था।

यूपी के गाजीपुर जिले के बढ़ाईपुर गांव के रहने वाले प्यारेलाल का एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। यहां रहकर गांव के सभी दोस्त मजदूरी का काम करते थे।

जांच अधिकारी सुरजीत के अनुसार विष्णु कॉलोनी में दो मंजिला इमारत बन रही है। रविवार सुबह करीब 9:00 बजे प्यारे लाल अपने साथियों के साथ इमारत की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने के काम में लगा था। इमारत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है।

इस दौरान प्यारेलाल ने लोहे एक एंगल उठाया और दूसरे मजदूर को देने लगा। तभी अचानक एंगल ऊपर से गुजर रहे तार से छू गया। जिससे वह कंरट की चपेट में आ गया।

घटना के बाद प्यारे को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें