फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री की लिफ्ट में सिर फंसने से मजदूर की मौत, मामला दर्ज

Mon, 22 Apr 2019 08:15 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीमापुरी स्थित झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टोटी बनाने वाली फैक्ट्री की लिफ्ट में सिर फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पुनीत कुमार पंडित (22) के रूप में हुई है। हादसे के समय पुनीत लिफ्ट से सामान नीचे उतरवा रहा था। उसी दौरान अचानक खुद ही लिफ्ट चल पड़ी। गंभीर हालत में बाकी मजदूर पुनीत को लिफ्ट से निकालकर जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने मालिक पर सुरक्षा उपकरण न देने का आरोप लगाकर उसे ही पुनीत की मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने एक मजदूर की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक आदेश जैन के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बांका, बिहार निवासी पुनीत परिवार के साथ जनकपुरी, साहिबाबाद (यूपी) में रहता था। परिवार में भाई व जीजा दिनेश के अलावा अन्य सदस्य हैं। बाकी सदस्य बिहार में रहते हैं। पुनीत ढाई माह से ए-34, झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में टोटी बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में पहली मंजिल से माल चढ़ाने और उतारने के लिए एक लिफ्ट लगी हुई थी। 
विज्ञापन


पुनीत उस लिफ्ट को चलाता था। फैक्ट्री के मजदूर जवाहर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे पुनीत पहली मंजिल से तैयार माल नीचे उतारकर रिक्शे में लोड करवा रहा था। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी। इसी दौरान अचानक लिफ्ट खुद ही चल पड़ी। पुनीत का सिर लिफ्ट और एंगल के बीच फंसकर बुरी तरह कुचल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें