फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को लैब में ले जाकर करता था छेड़छाड़

Wed, 24 Dec 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वजीरपुर इलाके के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल में 55 वर्षीय लैब अटेंडेंट पिछले काफी समय से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को बच्चियों ने मामले की शिकायत अपने परिजनों के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल से कर दी। पुलिस ने आरोपी लैब अटेंडेंट विजयपाल (55) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ही छात्राओं का आरोप है कि लैब में जाने पर विजयपाल उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। पहले तो उन लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बात बढ़ने पर प्रिंसिपल मैडम से शिकायत करने के बाद परिवार को सारी बात बता दी।
विज्ञापन


इधर घटना का पता चलते ही भारी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए। लोगों ने वहां जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि स्कूल में पहले भी छेड़छाड़ की वारदात हुईं हैं। एक छात्रा ने तो स्कूल परिसर में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें