दिल्ली के गोल गेट मार्केट में केन्द्रीय विद्यालय की दीवार अचानक गिरने से हंगामा मच गया। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है।
गोल मार्केट केन्द्रीय विद्यालय में हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मौके का दौरा किया।
आपको बता दें कि आरएमएल अस्पताल के नजदीक वाली ये दीवार हादसे में गिरी है। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी हादसे की असली वजहों का पता नहीं चल सका है।