फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार और शाजिया ने फूंका AAP में बगावत का बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। दोनों ने ट्विटर पर अपनी-अपनी नाराजगी जाहिर की है। शाजिया इल्मी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा है कि वह दो महीने से रायबरेली चुनाव लड़ने से इनकार कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विट किया है कि 'मैं रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने जा रही हूं। मैं पिछले 2 महीने से इनकार कर रही हूं।' असल में शाजिया दिल्ली की किसी सीट से लोकसभा मैदान में उतरना चाहती थी। लेकिन आम आदमी पार्टी अपने प्रमुख नेताओं को कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ा रही है। इसी क्रम में कुमार विश्वस अमेठी में राहुल गांधी उतरे हैं।

ठीक इसी तरह शुरुआत से ही रायबरेली चुनाव लड़ने की चर्चा रही है। लेकिन पहली बार शाजिया ने चुप्पी तोड़ते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

कुमार किस बात पर रूठ गए?

आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे और पार्टी में कामकाज को लेकर कुमार विश्वास पार्टी से नाराज होने के संकेत दिए हैं। कुमार विश्वास ने ट्विट किया है कि 'चढ़ती नदी में नाले गिरेंगे तो आस्थावान स्नान से भी डरेगा, आचमन तो भूल ही जाओ।'

सूत्रों के हवाले से खबर है कि शाजिया इल्‍मी और कुमार विश्‍वास टिकट को लेकर पार्टी से नाराज चल रहे हैं। यह ट्विट इसी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने कई ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया, जिन्होंने बहुत बाद में पार्टी में एंट्री ली। इनमें पत्रकार आशुतोष, आशीष खेतान, गांधी के पोते राजमोहन गांधी, सविता भट्टी जैसे कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

क्या कर्नल हैं नाराजगी की असली वजह?

आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में दिल्ली की बची हुई दोनों सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें दक्षिणी दिल्ली से कर्नल देवेंद्र सहरावत को टिकट दिया गया।

जबकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिजवासन सीट से चुनाव लड़ कर ‌हार चुके हैं। पार्टी के इस फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं। यहीं नहीं कुमार के नाराज होने का सबसे बड़ा कारण कई ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट देना है, जिन्होंने बहुत बाद में पार्टी में एंट्री ली।

इसी वजह से मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक अग्रवाल ने पार्टी छोड़ दी थी। वहीं शाजिया की नाराजगी इस बात से है कि पार्टी ने उन्हें दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें