फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास आज दिल्ली में कर रहे संवाद, 'आप' की कलह बढ़ने की आशंका

Sun, 03 Dec 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kumar vishwas
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में चल रही कलह रविवार से बढ़ने की आशंका है। पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे कुमार विश्वास रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वास ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा की थी। उनका आरोप है कि पार्टी नेताओं का कार्यकर्ताओं से संवाद खत्म हो रहा है। उसे कायम करने के लिए विश्वास सप्ताह में एक बार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे।

गौरतलब है कि पार्टी में इस समय दो गुट चल रहा है। एक गुट जो कुमार विश्वास के साथ है पार्टी के अंदर शुरू से जुड़े रहने के बाद भी उपेक्षित महसूस कर रहा है। दूसरा गुट केजरीवाल के नजदीक है। कुमार विश्वास अपना गुस्सा कई बार अपनी कविताओं से पार्टी के मंच और उससे इतर भी रख चुके हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर वह कई बार अपने ही पार्टी नेताओं के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में देखना यह है कि रविवार को कुमार विश्वास के पहले कार्यकर्ता संवाद में कितने लोग पहुंचते हैं। उनका विरोधी गुट भी इस कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें