सिर्फ यहीं नहीं कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट किया जिसमें पार्टी को लेकर उनकी निराशा साफ देखी जा सकती है। उन्होंने लिखा,-
“पराए आँसुओं से आँख को नम कर रहा हूँ मैं ,
भरोसा आजकल खुद पर भी कुछ कम कर रहा हूँ मैं ,
बड़ी मुश्किल से जागी थी ज़माने की निगाहों में ,
उसी उम्मीद के मरने का मातम कर रहा हूँ मैं ..!”
कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि वो आने वाले समय में किसी भी तरह के कोर्ट केस या मानहानि के मामले में नहीं पड़ना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने लिखित माफीनामे जैसा कदम उठाया है।
इसी पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'मैं लगातार ही अपने शोज ड्रॉप कर साल 2013, 14, 15 के चुनावी कैंपेन से जुड़े केस की सुनवाई के लिए कोर्ट जाता हूं और इसमें आप पार्टी मुझे कोई कानूनी मदद मुहैया नहीं कराती। ऐसा ही एक केस कल है जिसे मेरे निजी वकील देख रहे हैं। मेरी ये लड़ाई जारी रहेगी। जय हिंद।'