फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा-ऊधमपुर ट्रेन को फरीदाबाद में मिला स्टॉपेज

Fri, 29 Aug 2014 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा, राजस्थान एवं जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जाने के लिए यात्रियों को एक और ट्रेन की सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन


यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। इसकी पुष्टि उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमर सिंह नेगी ने की है।

इस ट्रेन का ठहराव होने से फरीदाबाद के लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। ज्ञात हो कि अभी तक फरीदाबाद से जम्मू जाने के लिए दो डेली और 5 वीकली ट्रेन संचालित हो रही हैं।

यहां के लोगों की मांग थी कि बड़ी संख्या में लोग कोटा और जम्मू आते-जाते हैं। अभी तक जितनी गाड़ियां चल रही हैं उनमें जल्दी टिकट नहीं मिलता। ऐसे में एक और गाड़ी चलाई जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


कांग्रेस की यूपीए सरकार ने अपने अंतरिम रेल बजट में इस ट्रेन की घोषणा की थी। राजस्थान के कोटा से ऊधमपुर जाने की दिशा में यह ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन पर हर बुधवार को रात 9:39 बजे पहुंचेगी। जबकि ऊधमपुर से कोटा जाने की दिशा में यह ट्रेन हर शुक्रवार सुबह 5:00 बजे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुचेंगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन के चलने से एजूकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके कोटा और वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वालों को सुविधा होगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता अमर सिंह नेगी का कहना है कि नई गाड़ियों के संचालन का टाइमटेबल बाद में घोषित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें