फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में भी दिखेगा नोएडा में बने स्मार्टफोन का जलवा, रोज तैयार होंगे 7 लाख फोन

Sat, 07 Jul 2018 07:18 AM IST
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Samsung in noida
विज्ञापन

देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नोएडा के स्मार्ट फोन का जलवा दिखेगा। शहर ने देश का सबसे बड़ा मोबाइल मैनुफेक्चरिंग हब बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कोरियाई ब्रांड सैमसंग कंपनी नोएडा की अपनी नई इकाई में रोजाना 7 लाख मोबाइल तैयार करेगी।

विज्ञापन


करीब डेढ़ दशक बाद कोई मल्टीनेशनल कंपनी इतना बड़ा निवेश लेकर आई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन 9 जुलाई को सेक्टर-81 में सैमसंग की नई मोबाइल मैनुफेक्चरिंग यूनिट की शुरुआत करने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सुपर मेगा प्रोजेक्ट के तहत नोएडा में 4915 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली कंपनी की इस पहल से दिल्ली-एनसीआर की वेंडर इकाईयों को भी ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी फिलहाल नोएडा यूनिट में प्रतिदिन 2.50 लाख मोबाइल बना रही है। नई यूनिट शुरू होने के बाद प्रतिदिन 7 लाख मोबाइल बनेंगे। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

हो सकती है नए प्रोजेक्ट की घोषणा

Samsung in noida
हो सकती है नए प्रोजेक्ट की घोषणा
बताया जा रहा है कि सैमसंग ने अपना सेक्टर-81 स्थित एलईडी प्लांट चेन्नई शिफ्ट कर दिया है। कंपनी यहां किसी नए प्रोजेक्ट को लाने की तैयारी में है। हालांकि, इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। माना जा रहा है 9 जुलाई को कोई नई घोषणा की जा सकती है।

एसपीजी ने डाला डेरा
कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है। बताया जा रहा है कि सैमसंग के प्लांट व आसपास के क्षेत्र में एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। यहां हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अभी और भी संभावनाएं

Samsung in noida
अभी और भी संभावनाएं
नोएडा-ग्रेटर नोएडा को देश का पहला मोबाइल ओपन एक्सचेंज क्लस्टर बनाने की योजना है। इसके तहत बड़ी मोबाइल कंपनियां यहां अपनी यूनिटें लगाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साथ करार कर चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ साल में 10 हजार करोड़ रुपये निवेश आने की संभावना है, जबकि चार से पांच लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

अमर उजाला एमएसएमई अवार्ड विजेता लव मल्होत्रा ने कहा कि सैमसंग की नई शुरुआत वाकई नोएडा के लिए बड़ी सौगात है। कंपनी रोजाना लाखों मोबाइल फोन तैयार करेगी तो इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही, विदेश मुद्रा भी आएगी। यूपी ही नहीं पूरे एनसीआर की वेंडर इकाइयों के लिए ये फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें