संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पीएसपीबी विमेंस प्रीमियर लीग के मैचडे-2 में रेंजर्स एससी ने गुडविल एफसी को 4-1 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही रेंजर्स एससी ने आक्रामक अंदाज अपनाया और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। टीम से कोमल ने दो गोल दागे। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान रेंजर्स एससी की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज पासिंग और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। गुडविल एफसी ने वापसी की कोशिश में एक गोल जरूर किया।लेकिन रेंजर्स की आक्रामक रणनीति के सामने उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुई।