दिपके बोले- मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपीP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ्लाइट कुछ ही मिनट पहले आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे सीजेपी कीजिए।" दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"
अरविंद केजरीवाल बोले- ये इमरजेंसी से भी बुरा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'यह इमरजेंसी से भी बुरा है। यह पक्का हो गया है, हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोच पार्टी के पदाधिकारियों को फ्लाइट से ही गिरफ्तार करना, डर के स्तर को दिखाता है। पीएम मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वे चुनाव सिर्फ वोट चोरी करके जीते थे और अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपनी धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, और मोदी को भी जाना होगा।
सीपीआई नेता बोलीं- असहमति जताना मौलिक अधिकार
सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा, "केंद्र सरकार का यहां सभी सुरक्षा बलों को तैनात करने का कदम बहुत निंदनीय है। असहमति जताना एक मौलिक अधिकार है और लोकतंत्र का मूल आधार है। यह भारत के संविधान के खिलाफ है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि संविधान सुरक्षित रहे और देश एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक राष्ट्र बना रहे।"
अखिलेश यादव बोले- हम देश की युवा ऊर्जा के साथ
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, 'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा! हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं। भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताकत के बल पर जनता को रोक लेगी तो ये उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा। माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमख़म यहां हौसलों की भी तैयारी है चाकचौबंद हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग।'