- मौसम में बदलाव के दौरान खांसी, जुखाम की समस्या होती है लेकिन कोरोना को देखते हुए आप तत्काल चिकित्सक के सलाह लें। इसके लिए आप स्थानीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर नागरिक अस्पताल जाकर फ्लू डिपार्टमेंट में संपर्क कर सकते हैं। अल्पतालों में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू हैं।
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल कहां-कहां लिए जा रहे हैं और जांच के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे?
- कोरोना वायरस की जांच के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल व सिविल लाइन स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले आपकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करेगी। कोरोना के लक्षण नजर आने पर ही आपसे सैंपल लिया जाएगा। आप निजी लैब में भी सैंपल देकर कोरोना की जांच करा सकते हैं। इसके लिए आपको स्क्रीनिंग के 1500 व टेस्टिंग के 3000 रुपये देने होंगे। गुरुग्राम में स्ट्रैंड लाइफ साइंसेंज सेक्टर-34, एसआरएल सेक्टर-18 व जवाहर नगर स्थित मॉडर्न डायग्नोस्टिक में संपर्क कर सैंपल देकर कोरोना की जांच कराई जा सकती है।
लॉकडाउन के बीच सब्जी, फल, राशन समेत रोजमर्रा की अन्य वस्तुएं कहा से मिल सकती हैं?
- सरकार ने लॉकडाउन के दौरान प्रशासन से राशन, पानी, फल, सब्जी, समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। आप ग्रॉसरी शॉप, सब्जी मंडी में जाकर जरूरत की सामग्रियां प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, मेडिकल स्टोर, अस्पताल अग्निशमन विभाग समेत अन्य आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।
मै कोरोना वायरस के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता हूं, मुझे क्या करना होगा..?
- इसके लिए आपको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या फिर नागरिक अस्पताल जाना होगा। आप 1950, 9953618102, 10242322412 पर कॉल कर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियां या सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस गर्मी से मर जाता है। क्या यह सच है कि धूप व गर्मी बढ़ने पर कोरोना वायरस मर जाएगा..?
- यह महज एक अफवाह है, कोरोना वायरस 60-70 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी नष्ट नहीं हो सकता, इसलिए इससे बचाव को लेकर पूरी सावधानियां बरतें।
लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को राशन पानी समेत अन्य मूलभूत सेवाएं कहां से मिलेंगी। क्या ये तमाम सुविधाएं सामाजिक संस्थाएं भी मुहैया करा रही हैं?
- किसी भी तरह की सहायता के लिए 1950 पर कॉल कर प्रशासन से मदद ली जा सकती है। वहीं, साईं सेवा फाउंडेशन (9958001828, रवि बंसल) व श्री श्याम बजरंग परिवार ट्रस्ट (981174788, पुनीत अग्रवाल) समेत अन्य सामाजिक संस्थाएं भी जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। इन संस्थाओं के नंबर पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
मै प्रशासन का सहयोग कर कोरोना पीड़ितों व प्रभावितों की मदद करना चाहता हूं। इसके लिए क्या करना होगा..?
- यदि प्रशासन के जरिए कोरोना पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं तो आप गुरुग्राम जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 9319300500 पर कॉल कर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।