फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्या कहते हैं डूसू के नये पदाधिकारी

Thu, 14 Sep 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यह संगठन, नीतियों और छात्रों की जीत है। मैं छात्रों के बीच रहकर काम करूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी कि छात्र संघ बजट को ऑनलाइन किया जाएगा। यह प्रयास रहेगा कि डीयू के हर कार्य में पारदर्शिता रहे। यह वायदा किया था कि छात्रों के लिए यू-स्पेशल चलवाएंगे।  
विज्ञापन

-रॉकी तुषीड, डूसू अध्यक्ष


एनएसयूआई को छात्रों ने स्पष्ट बहुमत दिया है। एनएसयूआई हमेशा छात्रों के बीच रहकर काम करती है। महिलाओं के मुद्दे व उनकी सुरक्षा को लेकर काम करेंगे। छात्रों के लिए हॉस्टल बनवाना, मेट्रो में रियायती पास दिलवाने के लिए काम करेंगे। 
-कुणाल सेहरावत, डूसू उपाध्यक्ष

इस साल परिणाम जो भी रहा हो अगले साल हम फिर से चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। अब छात्रों के बीच रहकर काम करना है। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। छात्रों के हितों की लड़ाई के लिए हमारा संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।  
विज्ञापन

-महामेधा नागर, डूसू सचिव

बीते चार साल जिस तरह से छात्रों के बीच रहकर काम किया उसी तरह से काम करेंगे। छात्र हितों के लिए काम जारी रखेंगे। घोषणा पत्र में किए गए कार्यों को पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

-उमाशंकर, डूसू सह सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें