दिल्ली के विभिन्न इलाकों के साथ ही कनॉट प्लेस में भी ड्रंकन ड्राइविंग करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। यदि सभी मार्गों की बात करें तो कम से कम दो सौ जगहों पर पिकेट लगाकर ड्रंकन ड्राइविंग चेकिंग शुरू की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं; ट्रैफिक पुलिस के बताए गये रास्तों का इस्तेमाल करें।
ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र सिंह बुंदेला के अनुसार, मंगलवार को रात आठ बजे से लेकर नववर्ष का सेलिब्रेशन खत्म होने तक कनाट प्लेस एवं उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक के आने पर पाबंदी रहेगी। यह पाबंदी न केवल निजी वाहन बल्कि सार्वजनिक वाहनों पर भी लागू रहेगी।
यहां से आगे नहीं जाएंगी गाड़ियां
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कनॉट प्लेस की तरफ जाने के लिए मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड, फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड पर बंगला साहिब लेन और विंडसर प्लेस से आगे गाड़ियों को नहीं जाने दिया जाएगा।
यहां पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्कल पर पूरी तरीके से ट्रैफिक बंद रहेगा। कनॉट प्लेस की तरफ आने वाले लोग अपनी गाड़ियां गोल डाकखाना के पास कालीबाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग और भाई वीर सिंह मार्ग पर गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। पटेल चौक के समीप रकाबगंज रोड पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
मंडी हाउस पर कॉपरनिकस मार्ग से लेकर बड़ौदा हाउस तक, मिंटो रोड पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड एरिया, पंचकुइयां रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड, केजी मार्ग पर फिरोजशाह रोड और सी हेक्सागन, विंडसर प्लेस पर राजेंद्र प्रसाद रोड और रायसीना रोड पर पार्किंग का इंतजाम होगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पार्किंग की सीमित जगह होने के चलते जो लोग पहले आएंगे, उन्हें यहां पार्किंग मिलेगी। अवैध रूप से खड़ी की गई गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस की क्रेन से उठा लिया जाएगा।
ऐसे जा सकेंगे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले लोग राम मनोहर लोहिया, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबीजी रोड होते हुए जा सकेंगे।
- गोल डाक खाने से कालीबाड़ी, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबीजी रोड होते हुए स्टेशन जा सकेंगे।
- विंडसर प्लेस,.फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, डीडीयू मार्ग, भवभूति मार्ग