फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: दिल्ली में 15 अगस्त के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें धूप निकलेगी या बारिश डालेगी खलल

Wed, 14 Aug 2024 06:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार को सुबह से ही धूप खिली। दिन भर आसमान में बादलों व सूरज के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। हल्की बारिश होने के बाद उमस और बढ़ गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश हुई। इससे दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार से दो दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही धूप खिली। दिन भर आसमान में बादलों व सूरज के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। हल्की बारिश होने के बाद उमस और बढ़ गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। साथ ही, हवा भी चलती रही। बारिश का सिलसिला शाम तक चला। लेकिन, शाम को हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।


शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज
रिज - 4 मिमी
डीयू - 4 मिमी
मयूर विहार - 2 मिमी
पूसा - 1.5 मिमी
पीतमपुरा - 1 मिमी

पालम में 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पालम इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 34.2, आया नगर में 33.6 व रिज में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में बारिश होने के बाद आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 70 रहा, यह संतोषजनक श्रेणी है। गुरुग्राम में 112, गाजियाबाद में 75, फरीदाबाद 76 व ग्रेटर नोएडा में 136 एक्यूआई दर्ज किया।

बुधवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान - 35.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान - 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें