दिल्ली के चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसने एमसीडी चुनाव में निर्वाचन आयोग के नियम व शर्तों को अपनाने का निर्णय लिया है। इस तरह वह मतदान में ईवीएम का उपयोग करेंगे। उम्मीदवार के नाम के साथ उसका फोटो भी लगाया जाएगा। इसमें मतदाताओं के उम्मीदवार पसंद न होने पर नोटा का बटन की सुविधा दी जाएगी। हर वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इसका संचालन महिला अधिकारी व कर्मचारी करेंगी। इस मतदान केंद्र में सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।
तड़के तीन बजे से दौड़ने लगेंगी डीटीसी की बसें
दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर कल मतदान होगा। 7 दिसंबर को मतगणना होगा। ऐसे में एमसीडी चुनाव के लिहाज से रविवार सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। इसके बाद मेट्रो सामान्य समय सारिणी के मुताबिक चलेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने भी तड़के तीन बजे से ही बसें चलाने का फैसला लिया है। इस दौरान 35 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि आवागमन में दिक्कत नहीं हो। मतगणना के दौरान बुधवार को भी तड़के तीन बजे बस सेवा की शुरुआत होगी।
कल सुबह चार बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा
चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी तैयारी के मद्देनजर आज सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वह तीन दिसंबर को स्कूल बंद रहने की जानकारी छात्रों, स्टाफ सदस्यों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों व अभिभावकों तक पहुंचा दें। वहीं, कुछ इलाकों के निजी स्कूलों ने भी एमसीडी चुनाव की तैयारी को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। इसकी जानकारी अभिभावकों को मैसेज से भेजी गई है।