नौ जनवरी से शुरू होने वाले प्रो-रेसलिंग लीग के सीजन-3 के लिए शनिवार देर शाम को मानेसर स्थित एक होटल में टीमों के पहलवानों की नीलामी हुई।
विज्ञापन
नीलामी में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट और मशहूर पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली सुल्तान ने 55 लाख रुपये में खरीदा जबकि दूसरी सबसे अधिक बोली विदेशी खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप विजेता जॉर्जिया के पहलवान जेनो पेट्रीशविल पर लगी।
जेनो को पिछली बार सीजन-2 के विजेता रहे पंजाब रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। जेनो 125 किलोग्राम वर्ग में खेलते हैं। इस बार वीर मराठाज नाम से एक और टीम को शामिल किया गया है। अब कुल छह टीमें हो गई हैं। विदेशी खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ईरान के हसन रहीमी (46 लाख, हरियाणा हैमर्स) की लगी।
विज्ञापन
दूसरी सबसे बड़ी बोली लगी इनकी...
प्रो रेसलिंग लीग
भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली विनेश फोगाट (यूपी दंगल 40 लाख रुपये) की लगी और फिर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (मुंबई महारथी, 39 लाख), गीता फोगाट (28 लाख, यूपी दंगल), बजरंग पूनिया (25 लाख, यूपी दंगल) की बोली रही।
विदेशी महिला खिलाड़ियों में ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियन अमेरिका की हेलन मारोलिस 44 लाख में बिकीं, उन्हें हरियाणा हैमर्स ने खरीदा। ओलंपिक चैंपियन रूस के सोसलान रामोनोव को 38 लाख रुपये में मुंबई महारथी ने अपनी टीम में शामिल किया।
पहलवानों की इस नीलामी में दो मौजूदा ओलंपिक चैंपियन (हेलन मारोलिस और रोसलान रामोनोव) सहित रियो ओलंपिक के दस पदक विजेताओं को शामिल किया गया। जबकि तीन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हाजी अलीयेव, हेलन मारोलिस और पेट्रोशिवली गेनो सहित कुल दस विश्व चैंपियनशिप के मौजूदा पदक विजेता विभिन्न टीमों के हिस्सा बने।
-सुशील कुमार (भारत), दिल्ली सुल्तान, 55 लाख
-जेनो पेट्रीशविल (जॉर्जिया), पंजाब रॉयल, 50 लाख
-हसन रहीमी सब्जाली (ईरान), हरियाणा हैमर्स, 46 लाख
-हेलेन मारोलिस (यूएस), हरियाणा हैमर्स, 44 लाख
-विनेश फोगाट (भारत), यूपी दंगल, 40 लाख
-साक्षी मलिक (भारत), मुंबई महारथी, 39 लाख
-सोस्लान रामनोव (रूस), मुंबई महारथी, 38 लाख
-ओडिनाओ फोलासाडे एडुकुओरोये, मुंबई महारथी, 35 लाख
-बेक्बुलातोव्ल्यास (रूस), पंजाब रॉयल्स, 34 लाख
-गीता फोगाट (भारत), यूपी दंगल, 25 लाख
-बजरंग पुनिया (भारत), यूपी दंगल, 25 लाख