फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन से मंगाया था हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, इस वजह से परेशान था आरोपी

Thu, 06 Dec 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिण जिले के आंबेडकर नगर थाना इलाके में मंगलवार रात को दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अमेजन से मंगाया था। आरोपी नौवीं कक्षा के छात्र हसन (बदला हुआ नाम) ने उसे आठ दिन पहले मंगाया था। उसने चाकू को पार्क में पेड़ में छिपाकर रख दिया था। हसन ने रोज-रोज की पिटाई से परेशान होकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आंबेडकर नगर थानाध्यक्ष ओपी ठाकुर के नेतृत्व में बनी पुलिस टीमों ने रात में ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था। तीनों को बुधवार को जेजे बोर्ड में पेश किया गया। बोर्ड ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भानु प्रताप (18) लाल बिल्डिंग स्कूल, दक्षिणपुरी में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह इसी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को अक्सर परेशान करता था। आरोप है कि भानु प्रताप ने 15 दिन पहले हसन की पिटाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों के साथ थाने पहुंचे विधायक

मंगलवार को भी भानु प्रताप ने हसन की पिटाई कर दी। रोज-रोज की पिटाई से हसन परेशान हो गया था, इसलिए उसने आठ दिन पहले अमेजन से चाकू मंगा लिया था। मंगलवार को जब भानुप्रताप ने हसन को पीटा, तो उसने हत्या की साजिश रच ली।

वह दिन में ही पार्क से चाकू ले आया था। उसने मामा के लड़के व एक साथी को साथ लिया। मंगलवार रात साढ़े सात बजे जब भानु प्रताप ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, तभी तीनों ने उसे घेर लिया और चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिए। कुल चार वार किए गए। भानु प्रताप को लहूलुहान करने के बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल भानु प्रताप को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आंबेडकर नगर के स्थानीय विधायक अजय दत्त अपने समर्थकों के साथ बुधवार सुबह आंबेडकर नगर थाने पहुंच गए। साथ में पीड़ित परिवार के सदस्य थे। इन्होंने थाने के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। जब पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं, तो विधायक व प्रदर्शनकारी वापस चले गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें