फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों की गर्दन पर था चाकू, मर्दानी बनी NSG कमांडो की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी में एनएसजी कमांडो शहाबुद्दीन की पत्नी गुलशन घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों से भिड़ गई। दो मासूम बच्चों की गर्दन पर बदमाशों के चाकू देखकर भी वह नहीं घबराई।
विज्ञापन


हाथ में चाकू लगने के बावजूद गुलशन बदमाशों से जूझती रहीं। उनकी हिम्मत के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। इसके बाद बदमाश महिला का पर्स लेकर फायरिंग करते हुए भाग गए।

पर्स में ढाई हजार रुपये थे। तीन बदमाश घर में घुसे थे और दो छत पर थे। जाते समय बदमाश अपना चाकू छोड़ गए। दूसरी तरफ, पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।

बदमाशों ने अनस और सेलीना की गर्दन पर चाकू रख दिए

बहादुर गुलशन आदर्शनगर कॉलोनी बंबा रोड पर निर्माणाधीन मकान में रहती हैं, उनके दो बच्चे हैं। पति शहाबुद्दीन एनएसजी कमांडो हैं, उनकी गुड़गांव में तैनाती है। गुलशन गुड़गांव के एक स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं।

बुधवार को गुलशन दो बच्चों अनस (6) और सेलीना (10) के साथ मकान में सोई थीं। गुलशन ने बताया कि तड़के करीब चार बजे उन्हें छत पर आहट सुनाई दी।

वह कमरे से बाहर निकलीं तो तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गर्दन पर चाकू रखकर कमरे में ले गए। कमरे में बदमाशों ने उनके अनस और सेलीना की गर्दन पर चाकू रख दिए और सेफ की चाभी मांगी।
विज्ञापन

बच्चों की गर्दन पर चाकू देख वह बदमाशों से भिड़ गईं

बच्चों की गर्दन पर चाकू देख वह बदमाशों से भिड़ गईं और शोर मचा दिया। इस दौरान उनके हाथ में चाकू लगा, जिससे वह जख्मी हो गईं। कॉलोनी के लोग जाग गए और शोर मचाते हुए उनके घर की तरफ आने लगे।

घिरता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। दूसरी तरफ, एसओ उम्मेद यादव का कहना है कि थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। मीडिया से मामले की जानकारी हुई है, छानबीन कराई जा रही है।

गुलशन ने बताया कि जब बदमाशों ने बच्चों की गर्दन पर चाकू रखा तो मुझे कुछ नहीं सूझा। मैं बेखौफी से लुटेरों से भिड़ गईं। मुझे डर नहीं लगा। मुझे अपने बच्चों की फिक्र थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें